Uncategorized

भाजकता के नियम

दिमागी कसरत

भाजकता के नियम

2 की भाजकता का नियम :- यदि किसी संख्या का इकाई अंक 0,2,4,6 या 8 हो तो उस संख्या में 2 का पूरा-पूरा भाग जाता हैं। उदाहरण : 472, 5820, 4578


3 की भाजकता का नियम :- यदि किसी संख्या के अंकों के योग में 3 का पूरा-पूरा भाग जाता हैं, तो उस संख्या में 3 का पूरा-पूरा भाग जाएगा।उदाहरण:3525 में अंको का योग 3+5+2+5=15


4 की भाजकता का नियम :- यदि किसी संख्या के अंतिम दो अंको में 4 का पूरा-पूरा भाग जाता हैं, तो उस संख्या में भी 4 का पूरा-पूरा भाग जाएगा। उदाहरण : 538352


5 की भाजकता का नियम :- यदि किसी संख्या का इकाई अंक 0 या 5 हो, तो उस संख्या में 5 का पूरा-पूरा भाग जाता हैं। उदाहरण : 284385, 427740

6 की भाजकता का नियम :- यदि किसी संख्या में 2 और 3 दोनों का पूरा – पूरा भाग जाता हो, तो उस संख्या में 6 का पूरा-पूरा भाग जायेगा । उदाहरण : 6528


8 की भाजकता का नियम :- यदि किसी संख्या के अंतिम तीन अंको में 8 का पूरा – पूरा भाग जाता हैं , तो उस संख्या में 8 का पूरा – पूरा भाग जाएगा। उदाहरण : 284830872


9 की भाजकता का नियम :- यदि किसी संख्या के अंकों के योग में 9 का पूरा-पूरा भाग जाता हैं, तो उस संख्या में 9 का पूरा-पूरा भाग जाएगा। उदाहरण: 1527597 में अंको का योग =1+5+2+7+5+9+7=36


10 की भाजकता का नियम :- यदि किसी संख्या का इकाई 0 हो, तो उस संख्या में 10 का पूरा-पूरा भाग जाएगा। उदाहरण: 3848340


11 की भाजकता का नियम :- यदि किसी संख्या के सभी अंको को क्रमशः 1,-1,1,-1,… गुणा करके उन सभी परिणामों का योग 11 से विभाज्य हो तो वह संख्या भी 11 से विभाजित होती है। उदाहरण: 187132


भाज्य = भाजक × भागफल + शेषफल

◆ नोट:- दो अंको की संख्या (ab)= 10a+b होती हैं।


1 thought on “भाजकता के नियम”

Leave a comment